इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको भुने चने के स्वादिष्ट लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इनका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। ये लड्डू सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं।

जरूरी सामग्री:
भुने चने का आटा (सत्तू) - चार कप
घी - दो कप
चीनी - डेढ़ कप
पिस्ता - चार टेबल स्पून
इलायची पाउडर - एक टेबल स्पून
बादाम - चार टेबल स्पून
काजू - चार टेबल स्पून

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म कर इसमें भुने चने का आटा 15 मिनट तक धीमी आंच पर फ्राई कर लें। अब इसे आप ठंडा कर लें।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम मिला दें।
- अब आप इसके लड्डू बना लें।
- ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।

PC:lifeberrys

Related News