इंटरनेट डेस्क। बर्फी कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको कद्दू की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बर्फी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
कद्दू - 2 किलोग्राम
देसी घी - 8 टेबल स्पून
काजू - 24
इलायची - 12
पिस्ते - 2 टेबल स्पून
चीनी - 500 ग्राम
मावा - 500 ग्राम
बादाम - 24

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके इसमें कसा हुआ कद्दू नरम होने तक पका लें।
- अब इसमें चीनी डालकर पका लें।
- अब इसमें बचा हुआ घी डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद इसमें मावा और सभी ड्राई फू्रट्स डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें।
- अन्त में इसमें इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें।
-अब घी से चिकनी थाली में मिश्रण को फैला लें।
-सेट होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें।

PC: lifeberrys

Related News