इंटरनेट डेस्क। कई साउथ इंडियन डिश पूरे देश में प्रसिद्ध है। आज हम आपको मैसूर पाक बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जो एक फेमस साउथ इंडियन मीठी डिश है। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
देशी घी - 2 कप
दूध - 4 टेबल स्पून
बेसन - 2 कप
इलायची पाउडर - 2 टी स्पून
काजू कटे - 10
चीनी - 4 कप
बादाम कटे - 10
पिस्ता कटे - 10

ये है बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले पैन में बेसन को खुशबू आने तक भून लें। इसे प्लेट में निकाल लें।
- कड़ाही में पानी गर्म कर इसमें चीनी और दूध डाल चाशनी तैयार कर लें।
- अब इसमें बेसन थोड़ा-थोड़ा कर डालें।
- वहीं घी को भी इसी प्रकार से मिश्रण में डालें।
- बेसन में बुलबुले उठने लगे तो समझ लें बेसन पक रहा है।
- अब इसमें इलायची पाउडर डाल लें।
-अब मिश्रण को घी से चिकनी ट्रे में फैला लें।
- ठंडा होने पर इसे अपनी इच्छानुसार काट लें।
-अन्त में ड्राई फू्रट्स डालकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News