इंटरनेट डेस्क। तिल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको तिल चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।

जरूरी सामग्री:
- तीन कटोरी भुनी हुई तिल
- गुड़ का टुकड़ा
- छह छोटे चम्मच जीरा
- तीन छोटी गांठ लहसुन
- डेढ़ कटोरी मूंगफली
- नौ हरी मिर्च दो टुकड़ों में
- चुटकी भर हींग
- नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार

ये है चटनी बनाने की विधि:
- हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
-इसके बाद इसमें बची हुई सामग्री को डालकर बारीक पीस लें।
-अब आपकी तिल की स्वादिष्ट चटनी बन जाती है।

PC: lifeberrys


Related News