इंटरनेट डेस्क। चाय के साथ बहुत से लोग नमकीन या किसी अन्य चीज का सेवन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको नमकीन मठरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल खुश कर देगा। इसे बनाना भी आसान है।

आवश्यक सामग्री:
मैदा - एक किलो
देशी घी- 250 ग्राम
अजवायन - दो छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - चार पिंच
रिफाइंड तेल

इस प्रकार से बना लें आप ये मठरी: सबसे पहले आपको एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें घी, नमक और अजवायन को मसलकर डालना होगा। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। अब आटे की मोटी-मोटी लोइयां तोड़ लें। अब कढ़ाही में तेल गर्म करलें। अब आटे की लोई को गोल बेल कर इसमें बीच में काटे से छेद कर लें। अब आप इन्हें तेल में फ्राई कर लें। इस प्रकार से आपकी नमकीन मठरी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News