इंटरनेट डेस्क। फलों का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इनके माध्यम से हमें कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आज हम आपको एप्पल शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
जरूरी सामग्री:
दूध - 500 ग्राम
सेब - आठ
चीनी - आठ चम्मच
आइस क्यूब्स - दस
बादाम - पांच
इलायची पाउडर - चार चम्मच
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले सेब के बीज निकालकर इसके साथ बादाम और दूध को मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
- अब इसमें दोबारा दूध और इलायची पाउडर डालें।
- अब इसमें चीनी भी मिला लें।
-चीनी के अच्छे से घुल जाने के बाद इसमें आइस क्यूब्स डाल दें।
- अब इस जूस को फिर से मिक्सर में डालकर स्मूद और क्रीमी शेक बना लें।
- इस प्रकार से आपको एप्पल शेक बन जाता है।

Related News