इंटरनेट डेस्क। कलाकंद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये हमारी विधि से बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा। इसका स्वाद लेने के बाद सभी का दिल खुश हो जाएगा। आप आज ही इसे घर पर बना लें।

जरूरी सामग्री:
- छह कप दूध
- तीन चौथाई कप पनीर
- थोड़ा सा सूखा मेवा
- आठ छोटे चम्मच चीनी
- दो बड़े चम्मच मलाई

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक उबाल लें।
- अब इसमें पनीर को अच्छी तरह से मसल कर डाल दें।
- इसके बाद मलाई डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें।
-अब आप इसमें चीनी को मिला दें।
- चीनी के अच्छे से मिक्स होने पर आप इसे चिकनी थाली में फैलाकर इसके ऊपर सूखा मेवा डाल दें।
- अब इसे अच्छानुसार आकार में काट लें।
PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News