इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको हॉट चॉकलेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों के इस मौसम में शरीर को गर्माहट देने में उपयोगी है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसे बनाने में बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
दूध- तीन सौ मिली
कोको पाउडर - बीस ग्राम
चॉकलेट सॉस - दो सौ ग्राम
वनिला एसेंस - कुछ बूंदे
चॉकलेट चिप्स - गार्निश के लिए
क्रीम - गार्निश के लिए

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक बर्तन में दूध और कोको पाउडर को धीमी आंच पर पका लें।
- अब इसके बार इसमें चॉकलेट सॉस डालकर पका लें।
-इसके गाढ़ा होने पर इसे एक गिलास में डालकर इसमें वनिला एसेंस की बूंदे डालें।
- अब इसे चॉकलेट चिप्स या क्रीम से गार्निश कर आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

PC: नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News