इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गुजरात का स्पेशल श्रीखंड बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आप होली के त्योहार पर ले सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

जरूरी सामग्री:
- चार कप दही
- दस टेबल-स्पून पीसी हुई शक्कर
- एक टी-स्पून इलायची पाउडर
- दो टेबल-स्पून केसर के लच्छे (गुनगुने पानी में भिगोए हुए)
- दो टेबल-स्पून बादाम की कतरन
- दो टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले दही का सूती कपड़े से नीचोड़ कर सारा पानी निकालना होगा।
- अब इस दही को एक बर्तन में डालकर इसमें शक्कर को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और केसर-पानी मिला लें।
- अब आप इसे बादाम और पिस्ता के कतरन से सजाकर फ्रिज में ठंडा कर लें।
-अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

Related News