इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट टूटी-फू्रटी केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाकर आप अपने बच्चों का दिल खुश कर सकते हैं। आप इसे वीकेंड पर आसानी से बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
600 ग्राम - मैदा
400 ग्राम - दही
400 ग्राम - चीनी
4 बड़ा चम्मच - वनिला एक्ट्रैक्ट
300 ग्राम - तेल
1 छोटा चम्मच - बेकिंग सोडा
3 छोटा चम्मच - बेकिंग पाउडर
1 कप - पानी
300 ग्राम - टूटी-फ्रूटी

ऐसे बना लें आप:
- एक बर्तन मेंदही, चीनी, वनीला, एक्सट्रेक्ट तेल मिला लें।
- अब मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दही वाले मिश्रण में डाल लें।
- अब इसमें थोड़ा पानी मिला लें।
- इसके बाद टूटी-फ्रूटी मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- अब ओवन को 5 मिनट के 180 सेल्सियस पर प्री-हीट कर इसमें मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर 40 मिनट तक बेक करें।
- अब इसे ओवन से निकालकर चाकू से काट लें।
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट टूटी-फू्रटी केक बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News