इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज भी मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर घर पर तिल की मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको तिल की खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
सफेद तिल - दो कप
दूध - दो लीटर
पिस्ता कतरन - दो टी स्पून
इलायची पाउडर - दो टी स्पून
चीनी - एक कप
नारियल कद्दूकस - चार टेबल स्पून
बादाम कटे - बीस

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले तिल को भूनें।
- अब इन्हें कूटकर दरदरा पीस लें।
- एक बड़े बर्तन में दूध गर्म कर लें।
- दूध में उबाल आने पर इसमें कुटे हुए तिल डाल लें।
- अब इसमें नारियल को कद्दूकस कर इसें खीर में डाल दें। इसके बाद इसमें ड्राई फू्रट्स मिला कर दो मिनट तक पका लें।
- अब इसमें चीनी मिलाकर पांच मिनट तक पका लें।
-इस प्रकार से आपकी तिल की स्वादिष्ट खीर बन जाती है।

PC: lifeberrys
नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News