इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पत्ता गोभी के पराठे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आपने शायद ही कभी इनका स्वाद लिया होगा। आप आसानी से इन्हें घर पर ही बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
पत्तागोभी कटी - चार कप
गेहूं आटा - चार कप
देसी घी - एक कप
हरा धनिया कटा -आठ टेबल स्पून
दही - चार कप
हरी मिर्च - चार
जीरा - दो टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - एक टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले पत्ता गोभी को बारीक-बारीक टुकड़े काट इसे एक बर्तन में नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
- अब पत्ता गोभी निचोड़ें कर इसका पानी फेंक दें।
- अब एक बड़े बर्तन में आटा डालकर डालकर इसमें बची हुई सभी चीजों का डालकर गूंथ लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन पर इस आटे से पराठे सेंक लें।

PC: lifeberrys

Related News