इंटरनेट डेस्क। संतरा एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। ये सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी स्वादिष्ट बर्फी भी बनाई जा सकती है। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट बर्फी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
दस संतरे
आठ ग्राम मावा
आठ ग्राम चीनी पिसी हुई
दस काजू
दस बादाम
दो चम्मच कस्टर्ड
दो छोटा चम्मच इलायची पिसी हुई
दो चम्मच घी
आधा कप बारीक घिसा हुआ नारियल

ये है विधि:
- सबसे पहले कड़ाही में चीनी के साथ मावा अच्छे से भून लें।
- अब संतरे का पल्प और नारियल डालकर अच्छी तरह फिर भून लें।
- इसके बाद इसमें घी और पिसी इलायची मिला लेें।
- अब मिश्रण को घी से चिकनी थाली में फैला लें।
- ऊपर से कटे हुए मेवा डाल दें।
- सेट होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लेें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News