इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में अमरूद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपका फल के रूप में तो कई बार स्वाद चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी इसकी आईसक्रीम का स्वाद लिया है। इसकी स्वादिष्ट आईसक्रीम भी बनाई जा सकती है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
- आठ पके हुए अमरुद
- चार सौ एमएल क्रीम
- आधा कप आइसिंग शुगर
- दो टेबल स्पून वैनीला एक्सट्रेक्ट

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले अमरुद को अच्छी तरह धोकर कर मिक्सी में पीस लें।
- अब इस पेस्ट को एक बर्तन में डालकर दो से चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद क्रीम को फूलने तक फेंट लेें।
- अब इसमें वैनीला एक्सट्रेक्ट और आइसिंग शूगर डाल दें।
- अब अमरुद के पेस्ट को इस मिश्रण में मिला दें।
- इस प्रकार से आपकी अमरुद की आईसक्रीम बन जाती है।

PC: lifeberrys

PC: नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News