इंटरनेट डेस्क। चटपटी चाट भला किसे पसंद नहीं होती है। आज हम आपको स्वादिष्ट आलू मटर चाट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा।

जरूरी सामग्री:
भीगे हुए सूखे मटर - चार कप
उबले आलू - चार
हरी चटनी - दो कप
लाल मिर्च पाउडर - दो चम्मच
काला नमक - दो चम्मच
प्याज - दो
टमाटर - दो
हींग दो चुटकी
इमली चटनी - दो कप
भुना जीरा - दो चम्मच
खीरा - दो
नींबू - चार नग
बेकिंग सोडा - एक छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - चार चम्मच
आलू भुजिया - गार्निश करने के लिए

इस प्रकार से बना लें आप:
-सबसे पहले प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी, बेकिंग सोडा और हींग डालकर इसमें मटर को गलने तक पका लें।
- अब मटर को बर्तन में डालकर इसमें सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- ऊपर से नींबू का रस, इमली की चटनी और हरी चटनी डालकर आप इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News