इंटरनेट डेस्क। बेसन की कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको इसकी एक बहुत ही स्वादिष्ट पपड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका आप चाय के साथ स्वाद ले सकते हैं। कई चीजों से इसका स्वाद बढ़ जाता है।

आवश्यक सामग्री:
- तीन कप बेसन
- एक चम्मच अजवाइन
- एक चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- बेकिंग पाउडर डेढ़ चम्मच
- छह चम्मच तेल
- पानी आवश्यकतानुसार
- एक चम्मच हल्दी पाउडर
- हींग चुटकीभर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले आपको ओवन को 400 डिग्री पर प्री हीट करना होगा।
- अब एक बर्तन में सभी चीजों को मिलाकर पानी की सहायता से मुलायम आटा गूंथ लें।
- आटे को पार्टमेंट पेपर के बीच में रखकर इसे रोल कर लें।
- अब इसे चौकोर शेप में काटकर बीच में छेद कर लें।
-अब इन्हें ओवन में 15 मिनट तक बेक करें।
- इस प्रकार से आपकी बेसन की पपड़ी बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News