इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको अनियन रिंग्स बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका आप वीकेंड पर चाय की चुस्कियों के साथ स्वाद ले सकते हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। अनियन रिंग्स बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी आवश्यक सामग्री:
- पांच कप मैदा
- छह बड़े प्याज
- दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच सोडा
- तेल
- नमक स्वादानुसार
- तीन बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
- तीन छोटा चम्मच चिली सॉस

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम प्याज को गोलाकार में काट लें।
- अब एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें बची हुई सभी चीजें डालकर पानी से गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
- तेल गर्म होने पर प्याज रिंग्स को मैदा वाले घोल में डुबोकर डीप फ्राई कर लें।
- इस प्रकार से आपकी अनियन रिंग्स बन जाती हैं।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News