इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही मशरूम क्रीमी सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये सूप सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज इसे आसानी से घर भी बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
मशरूम- 1200 ग्राम
ऑलिव ऑयल- 4 टीस्पून
प्याज- 2
सेलरी - 4 स्टिक
लहसुन- 6 कलियां
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- स्वादानुसार
कुकिंग क्रीम- 100 मिली
हरी धनिया की पत्तियां- कटी हुई
अजवाइन की पत्तियां
वेजिटेबल स्टॉक- 2 लीटर

इस विधि से बना लें आप:
-सर्वप्रथम मशरूम कैप्स का बाहरी हिस्सा निकालकर उसे बारीक काट लें।
- एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर इसे प्याज, सेलरी, हरी धनिया और अजवाइन की पत्तियां डालकर फ्राई कर लें।
- अब इसमें से कुछ मशरूम निकालकर फ्राई कर लें।
- एक अन्य पैन में वेजिटेबल स्टॉक को पकने दें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च मिलाकर ब्लैंडर से पेस्ट बना लें।
- अब इसे क्रीम मिक्स करके धीमी आंच पर पका लें।
-अब इसमें फ्राई मशरूम और अन्य सामग्री के साथ ऑलिव ऑयल डालकर पांच मिनट तक पका लें।
-इस प्रकार से आपका क्रीमी मशरूम सूप बन जाएगा।
- अब फ्राई मशरूम से गार्निश कर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News