इंटरनेट डेस्क। आँखों की समस्या आज के समय में आम बात हो गई हैं। जिसे देखो वो ही चश्मे का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई देता हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हैं पूर्ण आहार नहीं ले पाना। जी हाँ, मौजूदा समय में पौस्टिक आहार की उम्मीद करना भी बेमानी होगी। प्रदूषित पानी और जहरीले सब्जियां हमारे शरीर की व्याधायें भरने का काम कर रही हैं। ऐसे में अपने शरीर को जितना स्वस्थ रखा जा सके उतना तो हमें रखना ही चाहिए।

इस लेख के माध्यम से हम आँखों की समस्या की बात करेंगे। यदि आप भी आँखों की समस्या से परेशान हैं तो बता दे आपको शुद्ध पौष्टिक हरी सब्जियों का सेवन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उचित होगा यदि आप अपने घर और खेत में उगी साफ़ पानी से सींची गई सब्जियां खाने में इस्तेमाल करे। इसके अलावा आप अपने भोजन में देसी घी लेना शुरू कर दे ताकि आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिल पाए।

आपको बता दे विटामिन ए आँखों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। मसूर की दाल भी आँखों के लिए अच्छा विकल्प हैं, इसके लिए आप सबसे पहले इसे भिगो कर रख दीजिये और जब यह फूल जाए तो इसे निकालिये और कढ़ाई में या फिर तवे पर घी में भुन लीजिये। इसके बाद इसमें इच्छानुसार नमक मिलाकर सेवन कीजिये। सुबह-सुबह के समय में इस प्रकार का सेवन आपकी आँखों को स्वस्थ बनाता हैं। आप इसे दिन में दो से चार चम्मच तक खा सकते हैं।

मसूर के दाल को पहले भिगोकर रख दीजिए। उसके बाद जब यह फूल जाए तब इसे निकालिए और इसको कढ़ाई में या फिर तवे पर घी मैं भुन लीजिए। अच्छे से अपनी इच्छा अनुसार आप इसमें हल्का नमक डाल सकते हैं। इसके बाद इसका सेवन कीजिए ध्यान रखना है। अगर आप सुबह-सुबह लेते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

दूसरे तरीके से - आप पालक का साग लीजिए और इसमें मसूर की दाल डाल दीजिये। इसको अच्छे से बनाए और इसका सेवन करें। एक हफ्ता में दो से तीन बार बनाएं और खाएं। अपनी आंखों की समस्या में इस डाइट का इस्तेमाल करने से आपको फायदा हो सकता हैं।

Related News