प्रियंका चोपड़ा एक अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। वो अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के साथ- साथ अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वैसे मौका कोई भी हो प्रियंका हमेशा डिफरेंट लुक में नज़र आती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका ने इस दौरान ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस पहने नजर आईं। उनकी इस एलेक्स पेरी ड्रेस में प्लीटेड स्लीव्स थी। इसके साथ प्रियंका ने ऑरेंज हील्स पहनीं। प्रियंका का ये अंदाज बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस था। फैन्स को प्रियंका का ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है।

बात करे ड्रेस की तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी ऐसी ही ड्रेस पहने नजर आईं थीं। हालांकि इवांका की ये ड्रेस पिंक कलर की थी, अगर इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो वो बहुत ज्यादा है। खबरों के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत करीब1 लाख 5 हजार रुपये है।

Related News