फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल से जुड़ी हर छोटो बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने शादी को लेकर बिजी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा इस दिनों न्यूयॉर्क में है। हाल में ही उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देसी गर्ल स्टनिंग लुक में नजर आ रही है। आउटिंग के लिए प्रियंका का ये लुक बहुत ही अट्रैक्टिव है।

प्रियंका ने वूलेन येलो टॉप के साथ हाई वेस्ट डेनिम जीन्स वियर की हुई है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी। मिनिमम मेकअप और खुले बाल प्रियंका की लुक के साथ परफैक्ट लग रहे थे। ड्रेस के साथ कैरी किया साइड हैंडबैग प्रियंका की लुक को पूरा कर रहा था।

प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड की फैशन दीवा बन चुकी है। वह अपने स्टाइल से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड दीवाज को भी मात देती है। बहुत जल्द विंटर आने वाला है और इस सीजन में स्टाइलिश लुक के लिए प्रियंका का ये ड्रेसिंग स्टाइल परफेक्ट है।

Related News