अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने के अलावा इसका जूस पीने के और भी कई बड़े फायदे हैं. वैसे तो अनार का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, सर्दियों में अनार खाने या अनार का जूस पीने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अनार का जूस पीने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि ठंड के मौसम में शरीर अंदर से गर्म भी रहता है. अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई तत्व होते हैं। तो अब आज हम आपको अनार का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एनीमिया की समस्या से छुटकारा- अनार में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। ऐसे में अगर किसी को एनीमिया की शिकायत है तो उसे अनार का जूस लगातार एक महीने तक पीना चाहिए। यह थकावट को दूर करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें - ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है ठंड का मौसम। दरअसल इस मौसम में अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

त्वचा में निखार- अनार में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना अनार का जूस पीने से त्वचा में निखार आता है। इसे पीने से खून साफ ​​हो जाता है जिससे चेहरे पर पिंपल्स और झुर्रियों की शिकायत नहीं होती है।

गठिया में फायदेमंद- अनार का रस पीने से गठिया यानी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। आपको इसे रोजाना पीना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- अनार के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिसके अलावा पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।

दिल मजबूत - अनार के जूस से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसे रोजाना पीने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

Related News