हम सभी अपने घर में पेड़ पौधे लगाते हैं। पेड़ पौधे लगाने से घर सुंदर तो लगता ही है साथ ही वातावरण भी खुशहाल रहता है। लेकिन वास्तु के हिसाब से किसी पेड़ या पौधे का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए क्योकिं पौधे हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको घर में कौनसे पौधे नहीं लगाने चाहिए।

पीपल

पीपल का पौधा हमेशा मंदिर में होना चाहिए। इसकी पूजा भी की जाती है लेकिन इसे घर पर नहीं लगाना चाहिए क्योकिं इस से आर्थिक स्तिथि खराब होती है।

कांटेदार पौधे

घर में कांटेदार पौधे भूल कर भी नहीं लगाने चाहिए। घर की पूर्वी दिशा में कांटेदार पौधे लगाने से परिवार के सदस्यों में कड़वाहट आती है। लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं और इस से शारीरिक कष्ट भी बढ़ते हैं।

फलदार पौधे

घर की पूर्वी दिशा में फलदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। इस से बच्चों या संतान को कष्ट होता है।

बरगद

बरगद के पेड़ को भी घर पर लगाने से घरह के वातावरण में नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे में मुश्किलों का सामना करना पड़ना हैं।

दुग्धदार पौधे

घर पर दूध वालेे पौधे नहीं लगाने चाहिेए। धन की हानि होने के साथ इस से सुख शांति भी भंग होती है।

लाल गुलाब

वैसे तो आपने कई घरों में लाल गुलाब देखें होंगे लेकिन घर के दक्षिण पूर्व दिशा अर्थात् आग्नेय कोण में लाल गुलाब को लगाना अशुभ माना जाता है। कारोबार में भी इस से मुसीबतें आती है।

Related News