शादी एक ऐसा बंधन है जिसमे दो लोग एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। इस समय शादियां कोरोना काल के कारण बेहद ही साधारण हो रही है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई है। असल में यह शादी गुजरात के जूनागढ़ में हुई थी। जिसमें दुल्हन और दूल्हे की हाइट में काफी फर्क है और साथ में दोनों की उम्र में भी काफी अधिक फासला है।

जहां एक तरफ लड़की की हाइट 5 फीट 5 इंच की है तो वही उसके पति की हाइट महज 3 फीट है। इतना ही नहीं दोनों की उम्र में भी अंतर है। दोनों की उम्र में कम से कम 13 सालों का फासला है। दुल्हन का नाम शांता मकवाना है जिसकी हालिया उमर 29 वर्ष है।

शांता सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और वे जन्म से ही देख नहीं सकती थी। आंखों की कमी के बावजूद भी शांता ने अपनी B.Ed की पढ़ाई पूरी की है। शांता के दूल्हे का नाम रमेश भाई डांगर है। रमेश मूल रूप से जोधपुर तहसील निवासी हैं जिनकी उम्र हालिया 42 वर्ष है। रमेश असल में एक सरकारी अधिकारी हैं और एक सरकारी टीचर भी है।

रमेश भाई डांगर को किसी माध्यम से शांता के बारे में जानकारी मिली थी। तब उन्होंने उस से शादी करने की इच्छा जाहिर की। वही शादी के लिए शांता ने भी तुरंत हां कह दिया फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। ऐसे में दोनों की मर्जी से शादी करवा दी गई।

Related News