सामुद्रिक शास्त्र में किसी इंसान के चेहरे से लेकर शरीर के हर भाग के अलावा भाव-भंगिमाओं का आंकलल कर उसके स्वभाव, चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र में दांत के बारे में भी बताया गया है। हम आपको बताएंगे कि जिन लोगों की दांतो के बीच गैप होता है वे बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।



1. अगर किसी व्यक्ति के सामने वाले दांतो में गैप हो तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बेहद ही बुद्धिमान होते हैं।

2. जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच फासला होता है, उनमे ऊर्जा अधिक होती है और वो किसी भी मुकाम को आसानी से हासिल कर लेते हैं।

3. आर्थिक मामलों में भी ये लोग बेहद समझदार होते हैं और इन्हे इस बात का ज्ञान होता है कि पैसे को कहाँ खर्च करना है।

4. सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत ये भी कहा जाता है कि जिन लोगों के दांतों के बीच जगह होती है वे बहुत बातूनी होते हैं।

5. जिस व्यक्ति के दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं, वह धनवान होता है। अपने जीवन में वो लोग काफी नाम कमाते हैं।

Related News