इंटरनेट डेस्क। पैन कार्ड हमारे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी है। इसका उपयोग किसी भी वित्तीय लेनदेन में जरूरी होता है। आयकर विभाग की तरफ से जारी किए गए पैन कार्ड में कुछ गलतियां होती हैं और संबंधि व्यक्ति को इसकी जानकारी भी नहीं होती है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है कि आप अपने पैन कार्ड में कौन-कौनसी गलतियों को सुधार सकते हैं। पैन कार्ड में व्यक्ति का पूरा नाम लिखा होने के साथ ही पिता का नाम भी दर्ज होता है। वहीं इस पर डेट ऑफ बर्थ भी लिखी होती है। इसके नीचे आपका परमानेंट अकाउंट नंबर लिखा मिलेगा।

पैन नंबर को केवल एक बार ही जारी किया जाता है, इस कारण इसमें सुधार की गुंजाइश भी नहीं होती है। आप इसमें केवल अपने या पिता के नाम की स्पेलिंग या फिर डेट ऑफ बर्थ को अपडेट कर सकते हैं। ये आप घर बैठे ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं।

PC: tv9hindi

Related News