पालक एक ऐसी सब्जी है जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं होती है। लेकिन आज हम आपको पालक भुर्जी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आपको स्वादिष्ट लगेगी और कुछ नयापन भी ऐड करेगी। तो आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।


आवश्यक सामग्री

पालक - एक बंच (कटी हुई)
लहसुन अदरक पेस्ट - 4 छोटे चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार
टमाटर - 2-3 (टुकड़ों में कटा)
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बटर क्यूबस - 3
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
प्याज - 2 (टुकड़ों में कटा)
हरा धनिया - जरूरत अनुसार (कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटे चम्मच
पनीर - 100 ग्राम (कटा हुआ)



बनाने की वि​धि

- पैन में तेल गर्म करके थोड़ा सा लहसुन-अदरक पेस्ट, पालक और नमक डालकर पकाएं।
- अलग पैन में घी गर्म करने के बाद आपको उसके अंदर लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भूनना है।
- पेस्ट ब्राउन होने पर इसमें टमाटर, जीरा और धनिया पाउडर डालकर थोड़ी देर पकाएं।
- एक अलग पैन में मक्खन पिघलाकर प्याज भूनें।
- इसके अंदर आपको पालक, नमक, टमाटर का मसाला, लाल मिर्च पाउडर, पनीर और हरा धनिया डालना है।
- आपकी पालक भूर्जी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग डिश में निकालकर मक्खन से गार्निश करके रोटी, परांठा के साथ सर्व करें।

Related News