गर्मियों में हमें ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनमे पानी हो। ऐसे फलों में तरबूज, खरबूजा आदि शामिल है। ये शरीर को ठंडक भी देता है। गर्मियों के इन दिनों में खरबूजों बेहद किफायती कीमत में मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे खरबूजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 लाख रुपए में बिके।

यह घटना जापान की हैं जहां इस फल को लेकर लोग इतने दीवाने हैं कि यूबारी नाम से लोकप्रिय दो खरबूजों को 27 लाख येन (18,19,712 लाख) में खरीदा गया। इस वर्ष जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों को नीलाम किया गया और इस दौरान ये इतने महंगे बिके। नीलामी के आयोजकों ने बताया कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता तथा मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि ये फल होक्काइडो में सर्दियों के सीजन में बेहद ही कठिन हालात में उगाए जाते हैं। इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ये फसल मई में शुरू होती है और अगस्त तक रहती है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में खूबसूरती को लेकर बहुत सजग रहते हैं। अगर अच्छी कीमत चाहिए तो इन खरबूजों का एकदम गोल और सुघढ़ होना जरुरी है। खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है। खरबूजे की खरीद तथा बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर बाजार भी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे अधिक कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को डोनेट किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था।

Related News