हर देश की अपनी एक करंसी होती है। सभी करंसी पर अलग अलग लोगों की तस्वीरें अंकित होती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ कि नोटों पर भगवान गणेश की फोटो प्रिंट होती है।

हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की, इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है।

नोट पर गणपति की तस्वीर की खासियत

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है, जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

आखिर क्यों छपती है भगवान गणेश की तस्वीर
दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। तब वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।

Related News