खूबसूरती के पैमाने अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग होते हैं। ठीक उसी तरह पहले के समय में अलग अलग जनजातियों में खूबसूरती को अलग अलग पैमाने पर मापा जाता था। कुछ जनजातियों में मोटी महिलाओं को खूबसूरत माना जाता था तो कुछ जनजातियों में महिलाओं के होंठ जितने चौड़े होंगे महिलाऐं उतनी ही खूबसूरत होगी। आज हम आपको एक ऐसी मूंछों वाली राजकुमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए 13 युवकों ने आत्महत्या ही कर ली थी।

मूंछें होने के बावजूद ये राजकुमारी बहुत सारे युवकों का क्रश थी। 13 ऐसे पुरुष जिन्हे उनका प्यार नहीं मिला तो उन्हें मौत को गले लगा दिया। बता दें कि 19वीं सदी में मोटापे को सुंदरता की पहली सीढ़ी माना जाता था और ईरान की इस राजकुमारी के किस्से आज भी बेहद प्रचलित है।

ईरान की राजकुमारी ताज अल कजर सुल्ताना के चेहरे पर घनी मूंछे थीं और उनके भौहें बहुत ही ज्यादा घनी थी। मूंछे होने के बावजूद वे कई लोगों को बेहद पसंद थी। वो काफी मोटी भी थीं।

बहुत से नौजवान ताज अल कजर सुल्ताना की सुंदरता के कायल थे। हालांकि, राजकुमारी ने सभी युवकों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। राजकुमारी के इस बात से आहत होकर 13 नौजवानों ने खुदकुशी कर ली थी। राजकुमारी के बहुत से लोगों से अफेयर थे। राजकुमारी पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रेरित थीं वह वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं। हिजाब उतारकर वेस्टर्न कपड़े पहनने वाली उस दौर की वह पहली महिला मानी जाती थी।

Related News