शादी से जुड़े दुनिया भर में अलग आग रीती रिवाज होते है। इसमें से कुछ रीती रिवाज ऐसे भी हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कुछ आदिवासी जनजातियां पुराने समय से इन्ही रीती रिवाजों को निभाती आ रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें पुरुष एक खास उत्सव के जरिए दूसरे की पत्नी चुरा लेते हैं। महिलाओं को एक से ज्यादा पार्टनर्स रखने की छूट होती है।

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में रहने वाली बंजारों की आदिवासी जनजाति वोदाबी इसी परंपरा को सदियों से निभा रही है। इस जनजाति में महिलाओं को काफी छूट दी गई है। कुछ लोगों को ये परंपरा गलत लग सकती है लेकिन इसे यहाँ ट्रेडिशन माना जाता है।

पत्नी चुराने की प्रथा
यहां एक खास त्योहार मनाया जाता है जिसे याकी कहते हैं। ये त्यौहार 10 दिन तक चलता है। इस त्योहार को वाइफ स्टीलिंग फेस्टिवल कहा जाता है। जब ये त्यौहार आता है तो मर्द घंटों तैयार होते हैं और अजब-गजब वेशभूषा को अपनाते हैं। वो अपने चेहरे पर प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर के पेंट भी करते हैं। वे अपने होठों पर पेंट लगाते हैं जिस से कि उनके सफेद दांत और भी ज्यादा चमके। यही नहीं, वो कई तरह के आभूषण भी पहनते हैं।

पुरुषों द्वारा ये सजावट महिलाओं को आकर्षित करने के लिए की जाती है। इसके बाद वे महिलाओं के सामने एक खास डांस भी करते हैं। ये महिलाएं अधिकतर शादीशुदा होती हैं। विवाहित महिलाओं के पास अधिकार होता है कि वो उन मर्दों में से किसी को भी अपने पार्टनर के तौर पर चुन लें। किसी को चुनने के बाद या तो वो अपने पहले पति से तलाक ले सकती है या दो पतियों के साथ रह सकती है।

Related News