दुनिया भर में कई तरह की जनजातियां हैं जिनके अपने अलग अलग रीती रिवाज और परम्पराएं होती है। इनमे से कुछ परम्पराएं हमारे लिए बेहद ही अजीब हो सकती है। लेकिन आज हम आपको जंगलों में रहने वाली एक विचित्र जनजाति के बारे में बताएंगे। यहाँ की परंपरा के बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। जहाँ हमारे यहाँ मोटी तोंद के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ती हैं वहीं दूसरी ओर यहाँ जिस मर्द की तोंद बड़ी हो उसे जयदा इज्जत मिलती है।

अफ्रीका के इस जनजाति के मर्द अपनी तोंद बढ़ाने के लिए गाय का खून पीते हैं। तोंद को मोटी करने के लिए ये काफी मेहनत करते हैं। मोटे मर्दों को इस जनजाति में सुपरस्टार का दर्जा मिलता है। यह जनजाति बोदी के नाम से जानी जाती है जो अफ्रीका में रहती है। यह अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया में पाई जाती है। इथियोपिया की ओमो वैली के अंदरूनी जंगलों में यह जनजाति रहती है।

मर्द पीते हैं गाय के दूध में खून

यहां के लोग गाय का खून पीते हैं और कुछ इसे दूध में मिला कर भी पीते हैं। हालांकि गाय का खून पीने के लिए वह गाय की हत्या नहीं करते बल्कि उनके शरीर के किसी नस को काटकर वहां से उसका खून निकालते हैं। यहां नए साल पर कायेल नामक सेरेमनी होती है। इस दौरान यहां के मर्दों के बीच कॉम्प्टीशन होता है। इसमें अविवाहित मर्दों को गाय के दूध और खून का घोल पीना होता है।


कॉम्प्टीशन के लिए यहाँ के पुरुष 6 महीने पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इस दौरान वह किसी औरत के साथ संबंध नहीं बना सकते है। वे अपनी झोपड़ी से भी बाहर नहीं निकलते है। इस दौरान भी वह गाय का खून और दूध पीते रहते हैं। इसमें पहला प्याला 2 लीटर का होता है। यह सूर्योदय के समय पिया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कभी भी बाकी प्याले पी सकते हैं। प्रतियोगिता के दिन अपने मोटे शरीर को वह पूरे गांव के सामने दिखाते हैं।

Related News