मानसून के मौसम में हमें त्वचा से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योकिं इस मौसम में स्किन बेहद चिपचिपी होती है। मानसून में स्किन का खयाल रखना बेहद जरूरी होता है।

दलिया और दही – एक बाउल में तीन चम्मच ओट्स और एक अंडा मिलाएं। इसके बाद 2 बड़े चम्मच ताजा दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन्हे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक फेस पर लगे रहने दें और फिर धो लें। दलिया आपकी त्वचा के पीएच स्तर को सही रखता है।

बेसन और गुलाब जल – आपको एक चम्मच बेसल ले कर इसमें चुटकी भर हल्दी मिलानी है। फिर आपको इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और गुलाब जल मिलाएं। इसे धोने से पहले अपने फेस पर15 मिनट के लिए लगा रहने दें। ये मुहांसो को होने से भी रोकता है। नींबू का रस और हल्दी आपकी त्वचा को हेल्दी ग्लो देते हैं।


चंदन और हल्दी – एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर इसके अंदर गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। इसे गुनगुने पानी से धो लें। चंदन त्वचा के तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Related News