घर में मनीप्लांट लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है,मनी प्लांट को कभी भी लोगों की नजर में नहीं लाना चाहिए। इसे बाहरी या गेट से प्रवेश करने वाले लोगों की नजरों से दूर रखें। घर के अंदर भी, आपको इसे किसी छुपे स्थान पर रखना चाहिए। मनी प्लांट आसानी से बुरी नजर से प्रभावित हो जाता है और इसलिए इसे सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

भूलकर भी मनी प्लांट के पौधे को नार्थ ईस्ट जोन में न रखें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर पड़ेगा और घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं।

घर में कभी भी टूटते हुए या सूखे पत्‍तों वाला मनी प्‍लांट न लगाएं। ऐसे पत्‍ते आर्थिक समस्याओं की ओर संकेत करते हैं। इसके अलावा, पौधे या उसके किसी भी हिस्से को जमीन को नहीं छूना चाहिए। इससे घर में तनाव हो सकता है।

कई लोग इसे बगीचे में या ऐसी अन्य जगहों पर उगाते हैं और इसे घर के अंदर नहीं रखते हैं। यहां यह जानना आवश्यक है कि मनी प्लांट तभी लाभ देता है जब इसे घर के अंदर रखा जाए।

Related News