आप सभी ने देखा होगा कि किसी किसी के दांतों के बीच गैप होता है। अगर ज्योतिष पर विश्वास करें तो सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है, वे परम भाग्यशाली और बुद्धिमान होते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न हिस्सों को लेकर कई तरह की व्याख्याएं की गई हैं। जिनके दांतों के बीच गैप होते हैं, वे वे बहुत इंटेलिजेंट होते हैं।

ऐसे लोग अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल करते हैं तथा विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। जिन लोग के दांतों के बीच गैप होता है, वे उत्साह और एनर्जी से भरे होते हैं। इनका मुकाबला थोड़ा मुश्किल होता है। मान्यता है कि ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है, वे खाने-पीने के भी बहुत शौकीन होते हैं। हां, ऐसे लोग बहुत बातूनी होते हैं।पैसों का हिसाब-किताब रखने में भी पक्के होते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती है।

- सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होते हैं, ऐसे लोग करियर में लगभग कामयाबी हासिल करते हैं।
- ऐसे लोग आर्थिक समस्या को भी बड़े ही धैर्य से सुलझा लेते हैं। नाइजीरिया में दांतों के बीच में गैप को सुंदरता और योग्यता का प्रतीक माना जाता है। जबकि ठीक इसी तरह फ्रांस में इसे गुडलक साइन यानि भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है।

Related News