जानी मानी एंटरटेनमेंट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। मलाइका भले ही फिल्मों में कम नजर आई हों, लेकिन फिटनेस को लेकर उनका ग्लैमरस अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। मलाइका को इंटरनेट सेंसेशन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट भी चुरा लेती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन मलाइका की तस्वीरें और वीडियो आते रहते हैं.

मलाइका अरोड़ा खुद एक बहुत बड़ी सोशल मीडिया लवर हैं और इंस्टाग्राम पर हमेशा अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस शॉर्ट वीडियो में मलाइका पीच कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा है- कुछ देसी तड़का दिस एएम...



इंस्टा पर मलाइका की इस छोटी सी क्लिप पर उनके फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। मलाइका के ट्रेडिशनल लुक को उनके फैंस सुबह-सुबह खूब पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि थोड़ी देर पहले शेयर किए गए इस चंद सेकेंड के वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अर्जुन कपूर के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीरें सामने आईं।

Related News