शास्त्रों में राशिफल का विशेष महत्व हैं। दरअसल लव राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। शास्त्रों की बात करें तो 27 जनवरी के दिन कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में अनबन की समस्या हो सकती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे लव राशिफल के बारे में,,,


मेष राशि: लवर्स के बीच आज मुलाकात नहीं हो पाएगी। हालांकि मोबाइल पर प्यार भरी बातें करेंगे। दिन अच्छा रहेगा। नई जानकारी मिलेगी।

वृषभ राशि: शादीशुदा आज घूमने के लिए जाएंगे। रोमांटिक रहेंगे। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेमियों को आज सतर्क रहना होगा। दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: एक साथ काम करने वालों के बीच आकर्षण बढ़ेगा। दिल की बातें करेंगे। अपनापन महसूस होगा। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि: कुछ प्रेमियों के बीच के मतभेद दूर होने की संभावना है। कुछ कपल को शादी के लिए उनके परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। नए प्रेमियों में रोमांस रहेगा।

सिंह राशि: लवर्स आज भावुक रहेंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। अनजानी जगह पर जाने से बचें। विरोधियों पर नजर रखें। कुछ प्रेमी घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि: दंपत्ति आज धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। प्रेमी खुश रहेंगे। मुलाकात के मौके मिलेंगे।

तुला राशि: कुछ लवर्स आज शादी का प्लान बना सकते हैं। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। घूमने के लिए जाएंगे।

वृश्चिक राशि: लव पार्टनरों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। रोमांटिक बातें होंगी। घूमने के लिए जाएंगे। सिंगल्स को उनका पार्टनर मिल सकता है।

धनु राशि: जिनके बीच सगाई हो चुकी है वे खूब रोमांटिक रहेंगे। प्यार भरी बातें करेंगे। खुश रहेंगे। दफ्तर के लवर्स शादी का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि: प्रेमियों को मित्रों से मदद मिलेगी। मुलाकात कर सकते हैं। विवादित स्थिति से दूर रहें। प्यार बढ़ेगा। विवाहित लोगों में मधुरता बनी रहेगी।


कुंभराशि: लवर्स आज खूब इंजाय करेंगे। कुछ प्रेमी एक साथ लंच कर सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रेम संबंध बनेंगे। घूमने के लिए जाएंगे। सरप्राइज देंगे।

मीन राशि: लवलाइफ शानदार रहेगी। कुंआरों का इंतजार खत्म हो सकता है। उनकी शादी की बात तय हो सकती है। प्रेमियों के बीच मधुरता बनी रहेगी।

Related News