इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अन्तिम चरण में पहुंच चुका है। एक मई को देश की कई सीटों के लिए लोकसभा चुनाव का सातवें और अन्तिम चरण का मतदान है। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार किया है। अब उन्होंने पंजाब में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में पचार किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अब ट्वीट किया कि पंजाब की हुंकार,अबकी बार 400 पार। पंजाब प्रवास के दौरान फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ.राणा गुरमित एस सोढ़ी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में देवतुल्य जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया। जनसभा में उमड़े इस जनसैलाब का जोश-उमंग एवं देवतुल्य जनता से प्राप्त अपार स्नेहाशीष से स्पष्ट है कि पंजाब का जन-जन मोदी जी की गारंटी पर अटूट विश्वास प्रकट करते हुए हर बूथ पर विजय का नया कीर्तिमान रचने हेतु तैयार है।

पंजाब की आप सरकार पर भी साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने पंजाब की आप सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज फ्री करने का काम किया है, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे यहां लागू नहीं किया है। 70 साल में किसानों को सीधे किसान सम्मान निधि देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की खाई थी सौगंध
अन्ना हजारे के आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार को खत्म करने की सौगंध खाई थी। अब वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, दिल्ली के अंदर मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

PC: x

Related News