दोस्तों जिंदगी में मुसीबतें सभी पर आती है और इन मुसीबतों से ही कोई बिखर जाता है तो कोई निखर जाता है। मुसीबतों से बिखरने से अच्छा है आप इनसे लड़ना सीखें और निखर कर और भी अच्छे इंसान बनें। ऐसे ही सोच के साथ आप काफी आगे बढ़ते जाएंगे। आइये नजर डालते हैं ऐसे ही सुविचारों पर।

बड़े अजीब इस दुनिया के मेले हैं, दिखती तो भीड़ है मगर चलते सब अकेले हैं।

दुनिया का भी अजीब खेल है, गरीबों से करीब का रिश्ता भी छुपाते हैं लोग और अमीरों से दूर का रिश्ता भी बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं लोग।

जिस तरह नींबू की एक बूँद हजारों लीटर दूध को खराब कर देती है उसी तरह मनुष्य का अहंकार भी अच्छे अच्छे संबंधों को बर्बाद कर देता है।

अकेले ही लड़नी होती है जीवन की लड़ाई क्योकिं लोग केवल तस्सली देते हैं साथ नहीं।

अगर कोई आपका दिल दुखाए तो बुरा मत मानना क्योकिं कुदरत का नियम है जिस पेड़ पर सबसे अधिक फल होते हैं लोग सबसे ज्यादा पत्थर भी उसी पेड़ को मारते हैं।

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपने राय और सुझाव भी कमेंट के माध्यम से बताएं।

Related News