अक्सर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। कुछ लोग सपने में सांप दिखना अशुभ मानते हैं तो कुछ शुभ। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर किसी को सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं तो इस सपने का मतलब अशुभ होता है। ये सपना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई ऐसे सपने हैं जिसे दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं।


ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना भी अशुभ माना जाता है। अगर सपने में सांप डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं। यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो ये सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्ट झेल रहे हैं। सपने में सांप के दांत दिखना भी अशुभ माना जाता है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है। ये सपना नुकसान पहुंचने का भी संकेत देता है। यदि सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ये सपना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने का भी संकेत देता है।यदि सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। यदि सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है। यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी। अक्सर आपने सपने में सांप देखें होंगे, परंतु क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है।

बहुत सारे सांप देखना
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि अगर आप सपने में ढेर सारे सांप देखते हो तो इसका अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है लेकिन अगर आप सपने में उन सांप को मार देते हो या उसे अपने पास से भगा देते हो तो इसका अर्थ है आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

मरा हुआ सांप देखना
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि अगर सपने में आपको सांप मरा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा। लेकिन इसके विपरीत यदि सपने में सांप के दांत दिखाई देने का अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

सफेद या सुनहरा सांप देखना
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि आपको सपने में सफेद या सुनहरा सांप सपने में नजर आए तो इसका मतलब आपकी किस्मत खुलने वाली है। लेकिन अगर बार-बार आपको सांप दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब आपको पितृदोष हो सकता है।

फन उठाया हुआ सांप देखना
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि अगर सपने में फन उठाए दिखे तो इसका मतलब संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। सपने में सफेद सांप का देखना और काटना शुभ माना जाता है। सपने में सांप को बिल में जाते देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। अगर सपने में आपकी मृत्यु सांप के काटने से होती है इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।

Related News