लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों सर्दी के मौसम में लगभग हर जगह ठंड पड़ती है जिससे लोगों के रहन सहन पर असर पड़ता है, हालांकि कुछ समय बाद गर्मी का मौसम भी आ जाता है। दोस्तो दुनिया में कुछ शहर ऐसे भी है जहां पर हमेशा ही सर्दी होती है और कुछ महीनों वहां बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, जिससे आम जीवन काफी प्रभावित होता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे ठंडे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रूस के ओमियाकौन शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सर्दियों में तापमान -52 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, जिस कारण यहां गर्म पानी को हवा में उछालने पर वह जमीन पर गिरते समय बर्फ बन जाता है।

Related News