कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता कि उसकी किस्मत पर दुर्भाग्य का साया भी पड़े, लेकिन हमारे चाहने या ना चाहने से सबकुछ चलता तो बात ही कुछ अलग होती। खैर, दुर्भाग्य या सौभाग्य, यह सब हमारी किस्मत पर निर्भर करता है और यह किस्मत हमारे पूर्वजन्मों के कृत्यों पर आधारित होती है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हमारे साथ घट जाती हैं जो यह बताने के लिए काफी हैं कि अब हमारा बुरा समय शुरू होने जा रहा है, या हमारे किसी अपने पर समस्या आने वाली है। चलिए जानते हैं उन घटनाओं के बारे में।


सोना
सोना खोना, ऐसी ही एक घटना है जिसे बहुत अशुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में सोने जैसी अभूमूल्य धातु को धार्मिक परंपराओं से भी जोड़ा गया है, इसे धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

कान में डालने वाले आभूषण
अगर कान में डालने वाले आभूषण, जो सोने से बने हैं, खो जाते हैं तो यह दर्शाता है कि भविष्य में आपको कोई बहुत बुरा और दुखद समाचार प्राप्त होने वाला है। वहीं नाम का आभूषण खोता है तो यह भविष्य में बदनामी लेकर आता है।

अंगूठी
अंगूठी अगर खो जाए तो यह सेहत संबंधी परेशानियां लेकर आता है, लेकिन अगर आपका कमरबंद कहीं खो गया है तो यह भयंकर संकट की ओर इशारा करता है। आपके लिए यह चेतावनी है।


पायल और बिछुआ
अगर आपके दाए पांव की पायल कहीं खो जाती है तो यह बदनामी का अंदेशा है, वहीं अगर बाएं की खोती है तो किसी बड़ी विपदा या दुर्घटना का संकेत है। किसी स्त्री के बिछुआ खो जाता है तो यह उसके पति के ऊपर आने वाले संकत का प्रतीक है।

Related News