आपने भारत में दारा सिंह और द ग्रेट खली का नाम सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर और वजन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसे पाकिस्तान का हल्क कहा जाता है।

आज भी अंधविश्वासों का ये अनोखा सच, जो डाल देगा आपको हैरत में

सिर्फ एक रात के लिए दुल्हन बनती है यहां की लड़कियां, फिर अगले दिन होता है ऐसा

अरबाब खिजर हयात उर्फ खान बाबा का वजन 436 किलो है । पाकिस्तान के हल्क के नाम से मशहूर ये शख्स पख्तूनख्वां के मरदान शहर का निवासी है। उनका वजन 18 साल की उम्र के बाद बढ़ना शुरू हो गया। अपने वजन को बढ़ाने के लिए वो स्पेशल डाइट लेते हैं जिसे हम एक बारी में खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

यह रोजाना 10,000 कैलोरी का भोजन करता है। यानी जितना एक इंसान को रोजाना कैलोरी चाहिए होती है उस से 5 से 6 गुना अधिक। उनकी रोज की डाइट में 3 किलो गोश्त, 4 किलो मुर्गे, 36 अंडे तथा 5 लीटर दूध शामिल है।

यह शख्स खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान होने का दावा करता है। जहाँ इतना अधिक वजन होने पर इंसान कई तरह की बिमारियों से ग्रस्त हो जाएगा वहीँ 463 किलो वजन होने के बाद भी खाना बाबा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। 2012 में खाना बाबा जापान में 5000 किलो वजन उठाने का दावा कर चुके हैं। वह यह भी दावा करते हैं कि उनका नाम नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

Related News