भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर पॉलिटिशयन में से एक है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी कभी छुट्टी पर नहीं रहे हैं। वे बिना रुके हमेशा काम करते रहते हैं तो आखिर उन्हें इतना स्टेमिना मिलता कहाँ से हैं? दरअसल वे संतुलित आहार लेते हैं। आज हम आपको पीएम मोदी के फेवरेट फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो वे अक्सर खाना पसंद करते हैं।

1. खिली हुई खिचड़ी
खिचड़ी पीएम मोदी का सबसे पसंदीदा भोजन में से एक है। खिचड़ी आपको भारत के हर घर में बनती दिख जाएगी। आमतौर पर इसे भारत में एक आरामदायक भोजन के रूप में जाना जाता है।

2. गुजराती ढोकला
पीएम मोदी गुजरात से हैं ऐसे में गुजरती डिश फेवरेट होना लाजमी है। गुजराती ढोकला आसानी तैयार होने वाली रेसिपी है। यह रसदार और हल्का नाश्ता होता है। ये बेहद पौष्टिक भी होता है।

3. खांडवी
खांडवी एक बहुत ही स्वादिष्ट पारंपरिक गुजराती व्यंजन है इसे नाश्ते ये खाने में साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है। यह खाने में बढिय़ा होने के साथ पौष्टिक भी है। इसे बेसन और छाछ का घोल तैयार करके उसे पकाया जाता है और फिर उसमे से रोल बनाए जाते है। रोल के ऊपर तिल, करी पत्ता, जीरा और राई का तड़का डाला जाता है।

4. आम की चटनी
मीठी और मसालेदार आम की चटनी भी पीएम मोदी को बेहद पसंद है। इसे आम को कद्दूकस कर के बनाया जाता है।


5. बादाम और पिस्ता श्रीखण्ड
यह 'इंडियन स्वीट कस्टर्ड' के रूप में जाना जाता है। यह आसानी से मुंह में पिघल जाता है। पिश्ता श्रीखण्ड पीएम मोदी की सबसे पसंदीदा रेसिपी में से एक है।

Related News