कई बार बहुत ज्यादा कोशिश करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। इसकी वजह है खराब किस्मत। ऐसी किस्मत को बदल देना ही अच्छा है। लेकिन इसका रास्ता हर किसी को मालूम नहीं होता। हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे उपाय जो आपके भाग्य को पलटकर रख देंगे।

1. कोई भी व्यक्ति जब बाहर से अपने घर के अंदर प्रवेश करता है तो उसे खाली हाथ प्रवेश नहीं करना चाहिए। उसके हाथ में कुछ न कुछ होना ही चाहिए। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों ना हो।

2. माता पिता का आशीर्वाद मनुष्य के लिए अचूक कवच का काम करता है। किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने से पहले अपने मां बाप का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए।

3. धन की देवी लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद पसंद है। वह हमेशा साफ सुथरे घर में निवास करती हैं। लेकिन ध्यान रहे सफाई का काम सूर्यास्त से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए।

4. हथेलियों का दर्शन करने से भी भाग्य अच्छा रहता है। क्योंकि आपकी हथेलियों पर मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का निवास माना जाता है।

5. गाय की सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। क्योंकि गऊ माता के शरीर में सभी देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय को घर में बनी पहली रोटी खिलाई जानी चाहिए।

Related News