श्राद्ध में मीठे को जरूर शामिल किया जाता हैं। अगर आप बाजार से मिठाई नहीं लाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मावा या खोए की बर्फी बनाने की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 500 ग्राम खोया
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 300 ग्राम पिसी हुई चीनी
- 1 टेबलस्पून घी
- बारीक कटे काजू और पिस्ता सजावट के लिए

बनाने की विधि

- भारी तले के पैन में घी गर्म करें और उसमें खोया मिला दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक यह नर्म होकर एक जगह जमा होने लगे।
- अब इसमें चीनी मिलाएं और कम आंच पर चीनी के पिघलने तक इसे मिलाएं। साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।
- इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन से चिपके नहीं।
- जैसे ही यह पैन के बीच में आकर इकट्ठा होने लगे, आंच बंद कर दें।
- इसे चिकनी प्लेट पर निकाल दें और बेलन से हल्के हाथ से बेलते हुए एक सार गोल आकार दे दें।
- ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर खाएं और खिलाएं।

Related News