घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में इसका होना धन को आकर्षित करता है। जिस घर में मनी प्लांट होता है, उस घर की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि घर में मनी प्लांट को लगाते समय कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान ना रखा जाए तो मनी प्लांट को लगाने के फायदे के बजाय आपको नुकसान हो सकते है। आइये जानते है मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर में मनी प्लांट का गलत दिशा में होना फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिशा में गणेश जी का वास होता है। इसके अलावा इस दिशा का संबंध शुक्र ग्रह से भी होता है जो कि सुख-समृद्धि का निर्धारण करता है। इसलिए घर की इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से अच्छे परिणाम मिलते है।

अगर आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगा रहे है तो इसे भूलकर भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट के होने से लाभ के बजाय पैसों का नुकसान होता है। इस दिशा का संबंध बृहस्पति से होता है और शुक्र और बृहस्पति के संबंध अच्छे नहीं माने जाते है। यही कारण है कि इस दिशा में मनी प्लांट के होने से सुख-समृद्धि में कमी आती है।

Related News