हालाकिं किसी व्यक्ति का अमीर या गरीब होना उसकी खुद की मेहनत पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी पैसा घर में टिक नहीं पाता है और गरीबी बनी रहती है। ऐसे में वास्तुशास्त्र काफी मायने रखता है। आप वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय कर के भी घर की सम्पन्नता को बनाए रख सकते हैं। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने घर में जरूर रखनी चाहिए।

- वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा को जल की दिशा मानी गई है। इसलिए इस दिशा में घड़ा रखना चाहिए। इतना ही नहीं उसके पानी को भी रोजाना बदलना चाहिए।

- अपने घर में मनिप्लांट का पौधा लगाने से भी हमेशा सम्पन्नता बनी रहती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व में ही मनिप्लांट लगाना चाहिए।

- घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर रखें और रोजाना इसकी पूजा करें। इस से वास्तु दोष दूर होते हैं और सभी तरह की मनुसियत खत्म होती है।

- घर की उन्नति और धन वृद्धि के लिए अपने घर में 9 पिरामिड रखें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो कम से कम उस भाग में एक पिरामिड रखें जहाँ परिवार के सदस्य अधिकांश समय साथ बिताते हैं।

- मंदिर में आपको लक्ष्मी माता की मूर्ति या तस्वीर के साथ कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र जरूर रखना चाहिए।

- पूजा घर में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ शंख रखें। इसके अलावा लाल वस्त्र लपेट कर एक नारियल भी जरूर रखना चाहिए।

- घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं या स्वास्तिक लगाएं। घर की तरफ देखते हुए गणेश जी भी शुभ लाभ देते हैं।

Related News