इंग्लैंड के साउथैम्पटन स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके परिणाम पर दुनियाभर की निगाहें टिकीं हैं।

अगर आपको पता नहीं हो तो वो कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज टिम साउथी हैं, जिनके बल्ले से गजब के छक्के निकलते हैं। छक्के जड़कर ऐसी पहचान बनाई कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी उनसे पीछे हैं। अब उन्होंने भारत के खिलाफ मंगलवार को 2 छक्के लगाकर रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया। वे जल्दी ही एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ सकते हैं।


32 साल के टिम साउदी ने भारत के खिलाफ 46 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। साउदी ने इसके साथ ही टेस्ट करियर में अपने कुल छक्कों की संख्या 75 पहुंचा दी, इस मैच से पहले साउदी और रिकी पोंटिंग 73-73 छक्कों के साथ बराबरी पर थे।


टिम साउदी ने 79 टेस्ट मैच में 75 छक्के जड़ दिए हैं जो अब सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप-15 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है, जिन्होंने 101 मैच में 107 छक्के लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में 78 छक्कों के साथ 14वें नंबर पर हैं।

Related News