हमारे देश में लाखों मंदिर है और कई मंदिर ऐसे हैं जो कि अपने रहस्यों के बारे में जाना जाता है। इन रहस्यों से जुड़े विज्ञान या तर्क को कोई नहीं जान पाया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ शाम तक रूकने के बाद कोई जीव पत्थर बन जाता है।

हम बात कर रहे हैं राजस्थान में स्थित किराडू मंदिर से, ये मंदिर कई रहस्यों से भरा हुआ है। शाम ढलने के बाद यहां गलती से भी रुक जाता है वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। इसके पीछे की वजह बड़ी खौफनाक है।

किसी के पत्थर में बदलने के पीछे एक साधु के श्राप को माना जाता है। शाम को अगर किसी ने इस मंदिर में रुकने की कोशिश की तो वो वापस नहीं लौट पाया है। हाला ये मंदिर खंडहरों के बीच स्थित है जहां पर जाकर लोग पिकनिक मनाते हैं।

किराडू मंदिर बेहद ही खूबसूरत है। इस कारण यहां लोगों का दिन में मेला लगा रहता है। हालांकि शाम होने से पहले ही लोग मंदिर से वापस लौट जाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस मंदिर में डर के कारण जाते ही नहीं है।


Related News